RAIPUR: हज यात्रा पूरी करके वापस लौटे 326 हज यात्री, छत्तीसगढ़ हज कमेटी का जताया आभार

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि, राज्य से हज यात्रा पर गए हज यात्रियों का पहला काफिला आज फ्लाईनास की फ्लाइट नंबर XY-7610 से दोपहर 15.50 बजे नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। हज यात्रा पूरी कर लौटे 326 हज यात्रियों के काफिले में 172 पुरुष एवं 154 महिला हज यात्री शामिल है।

Chhattisgarh Haj Committee

जिसमें जिला बस्तर के 5, बिलासपुर के 52, दुर्ग के 99, कोरिया के 1, रायपुर के 146, बलौदा बाजार के 6, बेमेतरा के 5, बालोद के 8, बलरामपुर जिले के 4 हाजियों की वापसी हुई। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों की वापसी पर एयरपोर्ट में लगेज उपरांत प्रत्येक हज यात्री को 5 लीटर जम- जम उपलब्ध कराया गया। एयरपोर्ट में हाजियों का गुलपोशी से राज्य हज कमेटी द्वारा इस्तकबाल किया गया। सभी हाजियों ने राज्य हज कमेटी की बेहतर व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, विशेष रूप से आर डी ए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी/ सचिव साजिद मेमन, हज कमेटी सदस्य कारी अशफाक अंजुम, शमीम अख्तर, हाजी अब्दुल रज्जाक खान, मोहम्मद इमरान, अकबर बक्सी. मोहम्मद रियाज़ .अब्दुल असलम. मोहम्मद तनवीर .मोहम्मद यूसुफ एवम राज्य हज कमेटी के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें CG: आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ एमओयू, CM भूपेश रहे उपस्थित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+