Raigarh News: मैच के दौरान चोट लगने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत, CM भूपेश ने की 4 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा

छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से आयोजित किये जा रहे प्रदेश स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों के दौरान दुखद हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र स्थित ग्राम भालूमार में चल रहे कब

रायपुर, 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से आयोजित किये जा रहे प्रदेश स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों के दौरान दुखद हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र स्थित ग्राम भालूमार में चल रहे कबड्डी मैच के दौरान 35 वर्ष के ठंडा राम मालाकार सर में चोट लगने से घायल हो गए,जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

kbaddi0.jpg

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खिलाडी की आकस्मिक मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए मृतक ठंडाराम मालाकार के परिवारजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने स्वेच्छानुदान मद से मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रूपए की सहायता प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा है कि इसके अलावा मृतक खिलाड़ी के परिवारजनों को राज्य शासन से नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

सर के बल गिरने से लगी चोट

बताया जा रहा है कि मृतक खिलाडी प्रतिद्वंदी टीम के खिलाड़ी के पटकने से सिर के बल गिरा था, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोट आ गई।उसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे 42 किलोमीटर दूर रायगढ़ रेफर कर दिया था,लेकिन मरीज को बचाया नहीं जा सका। ग्रामीण खिलाडी की मौत के बाद प्रदेश में अब राजनीति भी शुरू हो गई है।

विपक्ष ने कहा, 50 लाख दे सरकार

पूर्व आईएएस और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने घरघोड़ा इलाके में छत्तीसगढ़ ओलंपिक के तहत हो रहे खेल आयोजन में अव्यवस्था और खराब सड़क के कारण समय पर इलाज न मिलने से एक युवा खिलाड़ी की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वह सरकार की लापरवाही का परिणाम है। युवा खिलाड़ी के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक के दौरान खिलाड़ियों को सुरक्षा और सुविधा प्रदान की जाना चाहिए। बिना स्वास्थ्य सुविधा के घरघोड़ा में कबड्डी कराई जा रही थी और इस दौरान एक युवा होनहार खिलाड़ी को इसलिए जान गंवाना पड़ी क्योंकि उसे तात्कालिक तौर पर न तो कोई इलाज मिला और न ही समय पर अस्पताल ले जाया जा सका।

यह भी पढ़ें Chhattisgarhiya Olympics: 60 साल की दादी ने जीता फुगड़ी खेल, सबने कहा, वाह-बढ़िया, CM भूपेश भी हुए मुरीद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+