छत्तीसगढ़ः ऑनलाइन गेम खेलने के लिए पैसे लिए थे उधार, दोस्त ने कर दी हत्या

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारंगढ़ के पास कोसीर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग के लिए उधार लिए गए रुपयों के चक्कर में 17 वर्षीय छात्र की उसके दोस्त ने हत्या कर दी। छात्र का शव 4 दिन बाद रविवार की देर रात को गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में मिला। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से कुचलकर छात्र की हत्या की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उच्चभिट्टी निवासी लक्षेंद्र खूंटे 9वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। वह गांव में अपने दादा और छोटे भाई के साथ रहता था।

raigarh friend did murder of student of class 9th

बीते 11 मार्च को लक्षेंद्र दोपहर के करीब 1.30 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला और लापता हो गया था। पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो पता चला कि गांव के ही उसके दोस्त चमन खूंटे के साथ उसे आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद जब पुलिस ने चमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार ली। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि लक्षेंद्र ने उससे ऑनलाइन गेमिंग के लिए पैसे उधार लिए थे।

11 मार्च को दोनों साथ निकले थे और फिर उन्होंने शराब का सेवन किया था। इसके बाद नशे की हालत में दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि चनम ने लक्षेंद्र की हत्या कर दी। 11 मार्च के बाद 12 मार्च को उसके माता-पिता के पास लक्षेंद्र के मोबाइल से उसके अपहरण का मैसेज भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+