Raigarh Chunav Result 2023: छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS ओपी चौधरी जीते चुनाव, अमित शाह बनाएंगे बड़ा आदमी
Raigarh Election Result: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के सेटिंग एमएलए प्रकाश नायक को भारी भरकम मतों से हरा दिया है।

ओपी चौधरी पूर्व आईएएस अफसर रहे हैं। 2018 में उन्होंने प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देकर भाजपा में प्रवेश किया था। पिछले चुनाव में उन्होंने खरसियां से चुनाव लड़ा था,लेकिन हार गए थे।
पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी की अमित शाह से बेहद करीबी हैं। इसी कारण पूर्व आईएएस को सियासत में उतारा गया है। सगढ़ में पूर्व आईएएस अफसर के नाम को लेकर यह चर्चा भी है कि उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
यह निश्चित है कि इस युवा नेता का भाजपा में कद बढ़ेगा, क्योंकि रायगढ़ में चुनाव प्रचार करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने जनता से कहा था कि आप चौधरी को चुनाव जीता दें, मैं इन्हें बड़ा आदमी बना दूंगा। इनको बड़ा आदमी बनाना मेरा काम है। ज्ञात हो कि ओपी चौधरी को लेकर यह चर्चा भी है कि उन्हें छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
रायगढ़ विधानसभा चुनाव नतीजे 2018 पर नजर नजर डालें, तो उस समय कांग्रेस के प्रकाश नायक और बीजेपी के रोशनलाल के बीच मुकाबला हुआ था। रायगढ़ के मतदताओं ने 2018 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताया था। कांग्रेस के पक्ष में 69 हजार से ज्यादा मत पड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications