Dharsiwa Chunav Result 2023: हीरो बनेगा विधायक, धरसींवा सीट से अनुज शर्मा ने रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीता चुनाव
Dharsiwa Election Result: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की धरसींवा सीट से भाजपा के एक नए नेता का उदय होता नजर आ रहा है। इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी और छत्तीसगढ़ी कलाकार सुपरस्टार धरसींवा विधानसभा सीट से अनुज शर्मा 44000 से अधिक मतो से जीत गए हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अनुज शर्मा को भाजपा ने रायपुर की धरसींवा विधानसभा से टिकट दियाथा। इस चुनाव के साथ अनुज शर्मा अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भी कर रहे हैं। अनुज शर्मा ने चुनाव से ठीक पहले भाजपा की सदस्यता ली है। उनकी पैराशूट लेंडिंग से भाजपाई खेमे में अभी से असंतोष से स्वर उपजने के लगे हैं,वहीं उनके धुर विरोधी सह कलाकार भी सक्रिय हो चुके हैं।
ज्ञात हो कि पद्मश्री अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ी फिल्मो के प्रसिद्ध अभिनेता हैं,वह भाटापारा के मूल निवासी हैं,लेकिन बीजेपी ने उन्हें धरसींवा विधानसभा से टिकट उनके स्टारडम को भुनाने की कोशिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications