छत्तीसगढ़ के चुनावी दंगल में आज फिर उतरेंगे राहुल और जेपी नड्डा, जानिए किस दिन मोदी और प्रियंका लेंगे हिस्सा

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी सभा लेंगे। वहीं सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इसके बाद छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को आएंगे। पहले चरण के 7 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले पीएम मोदी कांकेर और दुर्ग में में सभा ले सकते हैं। पीएम मोदी पिछले 4 महीने में छत्तीसगढ़ में 4 बार आए।

Chhattisgarh

हालांकि पिछले के हर दौरे का मकसद राजनीतिक रहा है मगर उन्होंने इस बीच छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए करोड़ों के कार्यों की शुरुआत भी की। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकाडीह गांव में सभा को संबोधित करेंगे। पंडरिया, खैरागढ़, छुईखदान, गंडई में भी सभा और रैली करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर 1:00 बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी एक बार फिर यहां से कोई नई ऐलान कर सकते हैं। चुनावी साल में कांग्रेस एक-एक घोषणा कांग्रेस के बड़े नेताओं से करा रही है। इधर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत रविवार दोपहर 12.50 बजे राजनांदगांव और दोपहर 2.40 बजे कबीरधाम में सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेत्री प्रियंका सोमवार को छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और बिलासपुर में चुनावी सभा लेंगी। वह खैरागढ़, जालबंधा में दोपहर 12.30 बजे और पुलिस मैदान में, बिलासपुर में दोपहर 2.30 बजे चुनावी सभा लेंगी। वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस की 30 अक्टूबर को धमतरी में सुबह 11:30 बजे और रायपुर में दोपहर 1:30 बजे चुनावी सभा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+