राधिका खेड़ा का बीजेपी पर कटाक्ष, कहा- भाजपा ने किया महिलाओं के साथ छल

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने संचार विभाग की कमान संभालकर रखी है। बुधवार को एआईसीसी के राष्ट्रीय मीडिया कोऑडिनेटर राधिका खेड़ा ने रायपुर आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि बेटियों को, महिलाओं को लक्ष्मी कहा जाता है क्योंकि लक्ष्मी माता पार शक्ति हैं और पूरे संसार की अच्छी एनर्जी उनके अंदर है। उन्हें ब्रह्मांड की ऊर्जा माना जाता है।

CONGRESS PC
राधिका खेड़ा ने आगे कहा कि बेटी के घर में पैदा होने से एक सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है एक पुरानी कहावत है कि भगवान उसी घर में वास करते हैं जहां महिलाओं की इज्जत होती है और इस दैवीय महत्व के कारण ही बेटियों को लक्ष्मी कहा जाता है। और इसीलिए छत्तीसगढ़ के कका, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए, कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ की प्रत्येक महिला का सम्मान, आदर, सुरकशा व शशक्तीकरण बहुत महत्वपूर्ण है। महिला समृद्ध और खुश तो छत्तीसगढ़ प्रदेश भी उन्नति करेगा।

कांग्रेस नेत्री ने पत्रकारवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की बेटियों को दीपावली के शुभ अवसर पर, लक्ष्मी पूजा के दिन कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने वादा किया, कि कांग्रेस की नई सरकार प्रत्येक महिला को हर साल 15,000 रुपए उनके खातों में देगी। इसके लिए कांग्रेस सरकार "छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना" शुरु करेगी। और इसके लिए हम प्रदेश की महिलों को किसी भी लाइन में खड़ा नहीं करेंगे। कांग्रेस महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाना चाहती है, साथ ही साथ महिलाओं को समर्थ, स्वस्थ और शिक्षित भी बनाना चाहती है। राधिका ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कई योजनाएं प्रदेश की महिलाओं के लिए हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: 17 नवंबर को होगा द्वितीय चरण का मतदान, चुनाव आयोग ने तैयारियों को परखा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+