CG Election 2023: क्यों खास है प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, क्या इस रणनीति पर काम कर रही है कांग्रेस?
Priyanka Gandhi Vadra Kanker Visit: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय नेताओं के दौरे छत्तीसगढ़ में लगातार जारी हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज 6 सितंबर को कांकेर आ रही हैं।
यहां वह कांकेर के गोविंदपुर मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता कांकेर जिले को 866 करोड़ के 518 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

छत्तीसगढ़ में सत्तारुढ़ कांग्रेस भी पुरजोर कोशिश कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 6 अक्टूबर को बस्तर संभाग के कांकेर जिले एक आमसबा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी की सभा के लिए पिछले तीन दिनों से कांग्रेस के नेता तैयारी में जुटे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि कांकेर जिले के गोविंदपुर ग्राउंड में पंचायती राज महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश के साथ प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ के सभी मंत्रीगण और कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे। प्रियंका गांधी की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से ज्यादा भीड़ लाने के लिए कांग्रेसी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सीएम के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी के जानकारी अनुसार प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर करीब 12 बजे कांकेर पहुंच सकते हैं। प्रियंका गांधी इससे पहले 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंची थीं। यहां भिलाई के जयंती मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में वे शामिल हुई थीं। प्रियंका 12 अप्रैल को बस्तर और फरवरी माह में भी रायपुर पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications