राहुल गांधी ने की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनते ही शुरू होगी KG to PG free education scheme
RAHUL GANDHI IN CHHATTISGARH: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को दो दिवसीय दौरे के तहत छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वह 28 और 29 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। आज उन्होंने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर और फरसगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने मंच से चुनावी घोषणा करते हुए कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लघु वनोपज पर 10 रूपए अतिरिक्त MSP देंगे। वही उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही KG से PG तक की पढ़ाई मुफ्त में होगी, सभी सरकारी स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई फ्री में होगी।

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में हमने आपसे 2 - 3 बड़े वादे किये थे। कांग्रेस ने किसानों को उनकी मेहनत का सही फल मिले, किसानों का कर्ज माफ़, बिजली बिल हाफ यह वादे किये थे। उस समय भाजपा के बड़े नेता कह रहे थे कि यह वादे पूरे नहीं हो सकते हैं, लेकिन हमने वह काम 2 घंटे में करके दिखा दिया।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं। पहला यह कि देश ,प्रदेश के सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुचाओं। दूसरा तरीका है कि आप देश या प्रदेश के सबसे गरीब लोगों की मदद करो। कांग्रेस की सरकार किसानों,मजदूरों ,बेरोजगार, गरीब लोगों की मदद करती है। भाजपा के लोग बड़ी बड़ी बाते करते हैं,लेकिन अंत में अडानी की मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अपडेट: पहले चरण में कुल 223 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में
राहुल गांधी ने कहा कि जब किसान की जेब मे पैसा आता है, तो वह उसका इस्तेमाल गांव में करता है,इससे गांव की अर्थव्यवस्था बढ़ती है। भाजपा की सरकार किसानों का पैसा अडानी को दे देती है। अडानी जनता का पैसा अडानी विदेशों में खर्चा करता है, मकान खरीदता है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस लोगों की मदद करने के लिए काम करती है। कांग्रेस ने बिजली बिल ने हाफ किया ताकि आपके जेब मे पैसा आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री कहते है पिछड़ों, ओबीसी की सरकार चलाते हैं,लेकिन जातीय जनगणना से क्यो डरते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी अपने भाषण में जाति गणना का बात नहीं करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार चलाने वाले 90 अधिकारियों में से केवल 3 लोग ओबीसी वर्ग के हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या हिंदुस्तान में ओबीसी समुदाय की संख्या 5% हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी देश के रीढ़ की हड्डी है। हिंदुस्तान में 50% से अधिक ओबीसी वार्ड है,लेकिन उन्हें बजट में 5% भागीदारी मिल रही है। ओबीसी वर्ग को ठगा जा रहा है। ओबीसी वर्ग के युवा को समझना होगा कि उनके साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी अन्याय कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार आएगी,तो कांग्रेस जातीय जनगणना करवाएगी।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: राहुल गांधी के दौरे से पहले नक्सल हलचल, बैनर टांगकर किया चुनाव का बहिष्कार
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग आदिवासियों के लिए वनवासी शब्द का इस्तेमाल करते हैं। आदिवासी हिंदुस्तान के सबसे पहले मालिक थे,उन्हें जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वनवासी शब्द यह नहीं कहता है कि उन्हें उनका हक़ मिलना चाहिए। इसका मतलब जंगल में रहने वाले होता है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि वनवासी शब्द हिंदुस्तान के आदिवासियों का अपमान हैं। यह शब्द आदिवासियों की संस्कृति और इतिहास पर आक्रमण है।
कांग्रेस ने पेसा कानून लाया और आदिवासियों को उनकी ज़मीन का अधिकार दिया। आदिवासियों से जमीन ग्राम सभा से पूछकर ही ली जा सकती है। भाजपा ने ग्राम सभा से मंजूरी के नियम को रद्द कर दिया, आदिवासी और पेसा कानून को अंदर से खोखला कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है,इसलिए ऐसा नहीं हो सकता।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने दिया बयान, BJP की सरकार आने पर बंद होंगे आरटीओ बैरियर
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications