प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को आएंगे छत्तीसगढ़, CS ने ली अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक

Narendra Modi Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 जुलाई को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में प्रशासनिक व्यवस्थाओं हेतु मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के प्रमुख अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली।

modi cg

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के प्रवास पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विद्युत, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास पर जिन विभागों के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं उनके विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए है। बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा भी मौजूद थे।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले, प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव अयाज तम्बोली, संचालक स्वास्थ्य जयप्रकाश मौर्य, कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, आईजी रायपुर रेंज अजय यादव, आयुक्त नगर निगम मयंक चतुर्वेदी, संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे सहित लोक निर्माण, रेल्वे, एयरपोर्ट, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारतीय दूरसंचार निगम सहित अन्य विभागों के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें महाराष्ट्र की सियासत पर CM भूपेश बघेल का तंज, जो NCP छोड़कर गए उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल गई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+