'देश की आजादी के लिए कांग्रेस नेताओं ने जान दी' खड़गे बोले- 70 साल में जो भी देश की पूंजी बनी, bjp उसे बेच रही
Chhattisgarh Assembly Elections 2023: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करने सुकमा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के मिनी स्टेडियम से भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन मेंं कहा कि भाजपा ने देश के लिए कुछ नहीं किया।
यदि समाज, संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाना है तो कांग्रेस को वोट करें। कांग्रेस ने जनता के लिए बहुत काम किया है, इसलिए वोट मांग रहे हैं। गांधी और नेहरू की उसूलों पर कांग्रेसियों ने देश का आजादी दिलाई है।

भाजपा ने क्या किया, बस लोगों को धर्म के नाम पर जाति के नाम पर लड़ाने का काम किया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जो वादे किए थे, चाहे वो एमएसपी बढ़ाने का हो या राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों के खातों में पैसे पहुंचाने का हो, उसे पूरा किया है।
श्री खड़गे ने कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया जैसे सवाल करते हैं लेकिन भाजपा के लोग भूल जाते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में देश को बनाया है। देश के लिए अपनी जान दी है। बड़ी फैक्ट्रियां बनी, लाखों लोगों को नौकरियां मिली, बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल बने। आज छत्तीसगढ़ में जो स्कूल हैं क्या इसे मोदीजी ने बनाया है। ये ऐसा बात करते हैं कि देश को आजादी 2014 में मिली है।
इससे पहले देश में स्कूल नहीं थे क्या। भाजपा के लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया। लेकिन कांग्रेस ने लोगों के लिए काम किया है, इसलिए हम लोग वोट मांग रहे हैं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने बच्चों के लिए केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की है, जो बहुत बड़ा कदम है।
छत्तीसगढ़ में जल,जंगल और जमीन पर आदिवासियों भाईयों के अधिकारोंं की लड़ाई में मदद भूपेश बघेल ने किया है। जनता के हितों की रक्षा करने कांग्रेस ने कानून बनाए हैं और इसे जमीन पर उतारने का काम किया है।
श्री खड़गे ने कहा, कांग्रेस जिसे बचाने का काम कर रही है उसे भाजपा बेच रही है। बीजेपी वाले जंगल, जमीन अडानी जैसे लोगों को बेच रहे हैं। आदिवासी जो देश के मूल निवासी हैं, उनकी जमीन बेचकर अमीरों को देते हैं। बीजेपी की सरकार में अमीर और अमीर गरीब और गरीब हो रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में पैसे डाले।
200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी देने का वादा किया है। बाकी वायदा भी हम जरूर निभाएंगे। इसमें संदेह नहीं होना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस जो बोलती है उसे जरूर पूरा करती है।
भूपेश बोले, बस्तर के आदिवासियों को रमन सिंह दुश्मन मानते थे
रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर तीखे प्रहार किए। सीएम बघेल ने कहा, कहा, बस्तर के आदिवासियों को रमन सिंह दुश्मन और नक्सली मानते थे। यहां के सैकड़ों आदिवासियोंं को जेलों में ठूंस दिया। सैकड़ों आदिवासियोंं को फर्जी मुठभेड़ कर हत्या कर दी। लोग भयभीत थे। बाजार बंद कर दिए थे। मुर्गा लड़ाई बंद करा दी गई। बच्चों की पढ़ाई बंद कर दी गई थी। रमन सिंह के राज में वनोपज की खरीदी बंद कर दी गई। पहली बार भाजपा के राज में आदिवासी महुआ बेचने को मजबूर हो गया था। रमन सिंह हमेशा झूठ बोलते रहे।
किसानों का एक-एक दाना खरीदेंगे, बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देंगे और आदिवासियों को जर्सी गाय देंगे जैसे कई बातें की। लेकिन हकीकत इसके उल्ट रही। जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। 2003 से 2018 तक रमन सिंह ने केवल कमीशनखोरी की। आज कांग्रेस की सरकार में बस्तर में बड़ा परिवर्तन आया है। भय का वातावरण दूर हुआ है।
संवाद सूत्र: शेख सलीम, सुकमा/छत्तीसगढ़












Click it and Unblock the Notifications