CG BJP: मंत्री ओपी चौधरी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ महतारी को अपमानित
Chhattisgarh News: सोमवार को शक्ति में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि पाँच साल के कांग्रेस शासनकाल में तरह-तरह से छत्तीसगढ़ महतारी को अपमानित किया गया, इसे प्रदेश को याद रखना चाहिए। जंगलराज, माफिया राज चलाकर छत्तीसगढ़ को लूटने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है, यह बात हमें नहीं भूलनी है। आज छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है और मात्र तीन महीने के कार्यकाल में भाजपा की प्रदेश सरकार जन अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

चौधरी ने कहा कि 14 दिसंबर को प्रदेश की भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट में 18 लाख प्रमं आवास को स्वीकृति दी गई। 25 दिसंबर को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान किया गया। धान खरीदी की लिमिट बढ़ाकर प्रति एकड़ 21 क्विंटल की गई। किए गए वादे के मुताबिक श्री रामलला दर्शन के लिए ट्रेन रवाना की गई। युवाओं के न्याय दिलाने पीएससी की जाँच सीबीआई को सौंपी गई। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रु. की राशि अंतरित की गई। प्रदेश के किसानौं को 13,570 करोड़ रु. की अंतर की राशि एकमुश्त उनके खाते में ट्रांसफर की गई। अस्थायी, संविदा व अन्य कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु कमेटी का गठन किया गया।
ओपी चौधरी ने कहा कि मोदी गारंटी के अनुसार राज्य के कर्मचारियों को 7वें वेतनमान में 4 प्रतिशत की महंगाई भत्ता एवं पेंशनरों के महंगाई राहत में 4 प्रतिशत की वध्दि करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से कर्मचारियों को कुल 816 करोड़ रुपए लाभ प्राप्त हुआ। कांग्रेस शासनकाल में पत्रकारों के साथ हुए उत्पीड़न की जांच हेतु गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाये जाने की घोषणा की। मोदी की गारंटी के अनुरुप तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा की दर 5500 रुपए की गई एवं इसके अतिरिक्त संग्राहकों को 4500 रुपए बोनस की भी घोषणा की गई। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सक्ती को जिला का दर्जा तो दिया, पर अधोसंरचना पर उसने कोई काम नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार अपने शासनकाल में सक्ती को जिले के तौर पर सर्वसुविधासम्पन्न बनाएगी। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश का विश्व मंच पर मान-सम्मान बढ़ा है। देश-दुनिया में उनकी लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications