पीएम नरेंद्र मोदी का रायपुर दौरा, जनता को देंगे 7500 करोड़ की सौगात, जनसभा को करेंगे संबोधित
PM Modi Raipur: छत्तीसगढ़ में चंद महीनों बाद विधानसभा चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शुक्रवार 7 जुलाई को राज्य की राजधानी रायपुर में एक बड़ी आमसभा को सम्बोधित करेंगे।

मोदी सुबह 10:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे,जिसके बाद वह हेलिकॉप्टर के जरिए साइंस कॉलेज के ग्राउंड में जायेंगे, जहां पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ को 7500 करोड़ की सौगात देकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी रायपुर में लगभग 6,400 करोड़ रूपए की 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे, जिसके बाद वह 12:40 के बाद रायपुर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी रायपुर ने जनता से जुड़े हाईवे, रेलवे और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट का आगाज़ करेंगे, उसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा सांसद और छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बताया कि संगठन ने पीएम की सभा को विजय संकल्प जनसभा नाम दिया है।
यह भी पढ़ें उप मुख्यमंत्री सिंहदेव का बयान, छत्तीसगढ़- ओड़िशा के बीच महानदी जल विवाद का शीघ्र होगा समाधान












Click it and Unblock the Notifications