छत्तीसगढ़ में पाली महोतस्व का आगाज, कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत बोले- ये उत्सव हिंदुस्तान की पहचान बनेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने गुरुवार को महाशिवरात्रि के मौके पर पाली महोत्सव का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि पाली में होने वाला ये भव्य उत्सव हर साल शिवरात्रि के मौके पर आयोजित होता है। अमरजीत भगत ने इस कार्यक्रम की शुरुआत करने के मौके पर कहा कि आने वाले समय में पाली महोत्सव सिर्फ कोरबा और छत्तीसगढ़ के लिए ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान के लिए एक अलग पहचान के रूप में सामने आएगा।

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के त्योहारों को पूरा देश जान रहा है- अमरजीत भगत

इस दौरान अमरजीत भगत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ी परंपरा और लोक संस्कृति को बचाने और बढ़ाने में हो रहे कामों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के रूप में छत्तीगसढ़ राज्य को एक चरित्रार्थ मुख्यमंत्री मिला है। शिवरात्रि हो या पोला, दीवाली हो या हरेली छत्तीसगढ के तीज-त्यौहारों को आज पूरा देश जान रहा है।

अमरजीत भगत ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा ने पाली महोत्सव को आगामी वर्ष से संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित करने की मांग मंत्री भगत से की। जिस पर संस्कृति मंत्री भगत ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजन के लिए विधिवत प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने पर मंजूरी का आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम में सांसद ज्योत्सना मंहत ने भी हिस्सा लिया। वो वर्चुअल तरीके से इस कार्यक्रम में जुडीं। सांसद महंत ने इस दौरान कहा कि पाली महोत्सव के मंच पर स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है। महंत ने पाली के एतिहासिक मंदिर में विराजमान भगवान शिव की भी स्तुति की और क्षेत्र तथा राज्य पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+