कांग्रेस की जनअधिकार रैली पर विपक्ष का जवाब, रमन सिंह की अगुवाई में भाजपा ने दिया धरना

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल संवैधानिक पदों का अपमान कर रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ आरक्षण ही नहीं, धर्मांतरण के नाम से भी उद्वेलित है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने साइंस कॉलेज मैदान में जनअधिकार रैली आयोजित की,वही बुधवार को भाजपा ने जवाबी प्रदर्शन के तौर पर पूर्व सीएम रमन सिंह की अगुवाई में अंबेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। अपने प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने आरक्षण के अलावा धर्मांतरण के मुद्दे पर भी प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस पर हमला बोला।

raman singh 111

भाजपा के प्रदर्शन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज सड़क पर हम इसलिए बैठे हैं क्योंकि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को छला है। आरक्षण पर तथ्यों को तोड़ मोड़ कर प्रस्तुत किया है। ऐसा विधेयक पेश किया है कि असंवैधानिक होने के कारण संवैधानिक दिक्कतों में फंस गया है।

रमन ने कांग्रेस सरकार को धर्मांतरण के मुद्दे पर घेरा

Recommended Video

    आरक्षण पर रार, शैलजा कुमारी बोलीं, छत्तीसगढ़ में संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है

    पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल संवैधानिक पदों का अपमान कर रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ आरक्षण ही नहीं, धर्मांतरण के नाम से भी उद्वेलित है। चंगाई सभा के नाम से होने वाले आयोजनों में आदिवासियों को धर्मांतरण के जाल में फंसाया जा रहा है। दुर्भाग्य की बात है कि जिनके ऊपर आदिवासी संरक्षण की जिम्मेदारी है, वही आदिवासी अस्मिता का हरण करा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से सदन के अंदर और सदन के बाहर अपनी बात रख रहे हैं। लेकिन भूपेश बघेल सरकार आरक्षण और धर्मांतरण पर राजनीति कर रही है।

    वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जो लोग ओबीसी और फिर आदिवासी आरक्षण के खिलाफ कोर्ट गए, भूपेश बघेल सरकार उन्हें पुरस्कृत कर रही है। इससे इस सरकार की असलियत पहले ही सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा सरकार ने पूरा प्रशासनिक तंत्र लगा कर जन अधिकार रैली का आयोजन किया लेकिन पूरी कुर्सी खाली रही, छत्तीसगढ़ की जनता ने उनको नकार दिया। भूपेश बघेल और उनकी पार्टी का दोहरा चरित्र है कि वे खुद जनता का अधिकार छीनते हैं और तथाकथित जन अधिकार रैली के बहाने संविधान विरोधी, संवैधानिक पद विरोधी मार्च निकालते हैं।

    कांग्रेस आरक्षण के मामले में झूठ बोल रही है:अजय चंद्राकर

    पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आरक्षण के मामले में झूठ बोल रही है। आदिवासी आरक्षण में कटौती के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। षड्यंत्र रचा और आदिवासियों का आरक्षण छीना। चंद्राकर ने कहा कि वर्ष 2012 से 2018 तक भाजपा सरकार में न्यायालय में मात्र 1 पेशी हुई जबकि 2018 के बाद न्यायालय में 14 पेशी हुई जहा इन्होंने आरक्षण पर शासन का पक्ष सही ढंग से नहीं रखा । जिसके कारण आरक्षण रद्द हुआ और ये कहते हैं कि हमने पक्ष नहीं रखा।

    मरकाम ने बताया नौटंकी

    इधर भारतीय जनता पार्टी के धरने को कांग्रेस ने बेशर्म नौटंकी बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सारा प्रदेश जानता है कि आरक्षण संशोधन विधेयक राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर रूका हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के निजी राजनैतिक स्वार्थ के कारण आरक्षण संशोधन विधेयक राजभवन में रूका हुआ है। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी आरक्षण को लेकर धरना दे रही है तो यह भारतीय जनता पार्टी की बेशर्मी है भाजपा में जरा भी नैतिकता बची है तो राजभवन से आरक्षण विधेयक पर तत्काल हस्ताक्षर करने का आग्रह करे।

    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार और राजभवन के बीच तकरार तेज, CM भूपेश ने कहा -मुझे चुनौती स्वीकार है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+