OPINION: छत्तीसगढ़ में केंद्र के बराबर डीए और एचआरए, शासकीय सेवक हुए सीएम भूपेश के मुरीद
CHHATTISGARH OPINION: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने शानदार विज़न के लिए जाने जाते हैं। सीएम भूपेश बघेल की अगुवाई में संचालित राज्य सरकार की तमाम योजनाओ का लाभ,तो जनता को मिल ही रहा है, शासकीय कर्मचारियों के बीच भी प्रसन्नता का माहौल देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल सीएम भूपेश बघेल द्वारा कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए आभार जताया है। शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों के प्रतिनिधमंडल का कहना है कि भूपेश बघेल से मिली सौगातों से प्रदेश भर के कर्मचारियों में हर्षाेल्लास की लहर है। हर्षित कर्मचारियों ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों के साथ गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया।
सीएम भूपेश जैसा कोई नहीं
छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवा से जुड़े लोगो का कहना है कि राज्य गठन के बाद से लेकर अब तक किसी मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को इतनी सौगातें नहीं दी हैं। छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डीए पहली बार दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिनिधि कहते हैं कि हम सभी के लिए आपके द्वारा डीए में वृद्धि अप्रत्याशित है। आपने डीए में वृद्धि करके लाखों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बहुत बड़ी सौगात दी है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया कि वे प्रदेश भर से अधिकारियों-कर्मचारियों की मंशा है कि सभी रायपुर में आकर विशाल आयोजन कर मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करें।
कर्मचारी अपने दायित्वों का लगन से निर्वहन करते रहें: CM भूपेश बघेल
वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सदैव कर्मचारियों का ध्यान रखती है। मुख्यमंत्री का कहना है कि शासकीय कर्मचारी अपने दायित्वों का लगन से निर्वहन करते रहें। प्रदेश के विकास में किसान, मजदूर, कर्मचारी सभी का योगदान है और हम सभी का ध्यान रखते हैं। कोरोना के समय हमने किसी की सैलरी नहीं काटी, क्योंकि आप लोगों ने जान की परवाह किए बगैर काम किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ राज्य के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
अनुपूरक बजट में कई बड़ी घोषणाएं
ज्ञात हो कि कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री बघेल ने अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने 4 प्रतिशत डीए वृद्धि, एचआरए के सातवें वेतनमान के आधार पर वृद्धि, संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, दैनिक वेतनभोगियों के वेतन में 4000 रुपए की वृद्धि, पंचायत सचिवों के विशेष भत्ते में 2500 से 3000 रुपए मासिक वेतन बढ़ोत्तरी, पटवारियों को मासिक संसाधन भत्ता, पुलिस आरक्षकों को 8 हजार रुपए किट वार्षिक भत्ता समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके बाद प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें CG: शैक्षणिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद में हुई बैठक, बुनियादी साक्षरता की हुई समीक्षा












Click it and Unblock the Notifications