OPINION: भूपेश सरकार की "तुंहर सरकार तुंहर द्वार योजना" हुई सुपरहिट, ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन हुआ सरल

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में जनता को परिवहन विभाग के दस्तावेज बनवाने के लिए दफ्तरों चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा 'तुंहर सरकार तुंहर द्वार' का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है,जिसने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है।

tunhar srkar tunhar dwar cg

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में जनता तुंहर द्वार तुंहर सरकार योजना का लाभ ले रही है। इस योजना के तहत जून 2021 से अब तक 21 लाख 93 हजार 623 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 14 लाख 94 हजार 171 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 6 लाख 99 हजार 452 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।

तुंहर सरकार तुंहर द्वार योजना के तहत जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदकों कोे अब एसएमएस के साथ-साथ व्हाट्सएप से भी स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस पोस्ट से भेजने की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोई भी व्यक्ति नया फार्मेट का ड्राइविंग लायसेंस कार्ड बनाना चाहता है तो वह परिहवन विभाग की वेबसाइट में जाकर ड्राइविंग लायसेंस रिप्लेसमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आधार ऑथेंटिकेशन कर आवेदन करने से नये फार्मेट का डॉल कार्ड 8-10 दिन में घर में पहुंच जाता है।

गौरतलब है कि विभिन्न राज्य और खासकर विदेश में जाने से पुराने ड्राइविंग लायसेंस कार्ड होने से मान्य नहीं किया जाता है। इसी तरह ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यूअल कराने , ड्राइविंग लाइसेंस में पता परिवर्तन करने और ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से नया ड्राइविंग लाइसेंस घर में ही प्राप्त किया जा सकता है ।

छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारियों ने बताया कि परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा 'तुंहर सरकार तुंहर द्वार' के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा संचालित 'तुंहर सरकार तुंहर द्वार' योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है।

परिवहन विभाग द्वारा बताया गया है कि 'तुंहर सरकार, तुंहर द्वार' सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है। आवेदक चाही गई जानकारी ई-मेल आईडी वेबसाइट - परिहवन डॉट जीओवी डॉट इन पर भी अपनी मेल भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके आवेदक अपने ड्राइविंग लायसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के नागरिक इस सुविधा को काफी सराहा रहे हैं।

यह भी पढ़ें CG NEWS: दिव्यांग बच्चों को मिलेगी उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्पेशल एजुकेटर नियुक्त करने पर होगा विचार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+