CG NEWS: दिव्यांग बच्चों को मिलेगी उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्पेशल एजुकेटर नियुक्त करने पर होगा विचार
Disabled Children Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब दिव्यांग बच्चे भी बड़ी संख्या में एडमिशन ले रहे हैं। यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता की वजह से संभव हो पाया है। दिव्यांग बच्चों को स्पेशल एजुकेटर से पढ़ाया जाए,तो काफी उपयोगी साबित होता है। इसके साथ ही दिव्यांग युवाओं के लिए भी नौकरी के लिए नये अवसर पैदा हों सकते हैं।

बीते दिनों बिलासपुर में आयोजित संभाग स्तरीय भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एक युवा सुष्मिता दिवाकर ने सुझाव पर मुख्यमंत्री बघेल का कहना था कि दिव्यांगजनों के लिए बहुत सी पहल शासन ने की है। शासकीय स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर नियुक्त करने का यह सुझाव अच्छा है, इस पर विचार करेंगे।
युवती सुष्मिता ने सीएम भूपेश बघेल को बताया था कि जब उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से बात करने बहतराई स्टेडियम पहुँचेंगे, तो हमने निश्चय किया कि हम सब मुख्यमंत्री से मिलेंगे। हम लोगों को आशंका थी कि इतने लोगों के बीच में हमारी बात हो पाएगी की नहीं। फिर भी सौभाग्य से हमें अवसर मिल गया और हमने इसका जिक्र किया।
सुष्मिता ने बताया कि प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की संख्या 77 हजार 249 है। यहां प्रशिक्षित विशेष शिक्षकों की संख्या 1200 है। दिव्यांग बच्चों की आवश्यकता स्पेशल एजुकेटर ज्यादा बेहतर समझते हैं। उनके द्वारा दिये गये सुझावों से बच्चों की पढ़ाई और बेहतर हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन के लिए 21 प्रकार की दिव्यांगता चिन्हांकित की गई है और इसके अनुरूप दिव्यांग छात्र-छात्राओं का सर्वे किया गया है।
यह भी पढ़ें CG NEWS: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल, संविदा कर्मियों को मिलेगी एकमुश्त वेतन वृद्धि












Click it and Unblock the Notifications