सीएम भूपेश बघेल के रायगढ़ दौरे का दूसरा दिन, लैलूंगा को मिली 373 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा में 373 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत के 16 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।
रायगढ़ , 13 सितंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा में 373 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत के 16 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 88 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से निर्मित 9 कार्यो का लोकार्पण एवं 284 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 7 कार्यों का शिलान्यास कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के दौरान जिन कार्यों का लोकार्पण किया, इनमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा 30 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से 4 कार्य, लोक निर्माण विभाग द्वारा 52 करोड़ 3 लाख रुपये के 2 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु 4 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से जिला रायगढ़ के बिजना से हमीरपुर के मध्य कोलडेगा नाला पर पुल निर्माण एवं वन विभाग द्वारा 1 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से दो कार्य शामिल है।
शिलान्यास कार्य के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा 21 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से रोड एवं पुल निर्माण के 4 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 263 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से 3 रेट्रोफिटिंग, सिंगल विलेज एवं सोलर योजना के कार्य शामिल हैं।
अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री बघेल ने अपने प्रवास के दौरान लैलूंगा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अनेक सुविधाएं दी जा रही है। सप्ताह में 5 कार्य दिवस कर दिया गया है। एक अतिरिक्त दिवस की छुट्टी दी जा रही है। पुराने पेंशन लागू कर बुढ़ापे का सहारा दिया जा रहा है। जब मुख्यमंत्री आए तभी काम करना है यह धारणा हटानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों, जनता का काम समय पर होना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित सुनिश्चित करने और बेहतर ढंग से काम करते हुए शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन कर जरूरतमंदों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को दी चेतावनी
मुख्यमंत्री ने जिले में कई सड़को की हालत जर्जर होने की बात कहते हुए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सड़क के मरम्मत के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने उन्हें बताया कि स्वीकृत सभी सड़को में बारिश के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने लैलूंगा में आमनागरिको और जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायत के आधार पर क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ से सवाल किया कि आप लोग आम नागरिको और जनप्रतिनिधियों के कार्यों को समय करें। आप लोगों की शिकायत है कि समय पर कार्यालय भी नहीं पहुँचते। मुख्यमंत्री के सवाल का जवाब देते हुए एसडीएम सहित अधिकारियों ने अपने कार्यों में सुधार लाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कार्यशैली में सभी सुधार लाए, नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री बघेल ने रायगढ़ जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का नियमितीकरण के साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही है। लगातार शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति, अध्यापन, मॉनिटरिंग की आवश्यकता है। इसलिए इसे बेहतर बनाइये।
उन्होंने लैलूंगा में जाति प्रमाणपत्र वितरण की जानकारी ली और समय पर वितरण के निर्देश एसडीएम, तहसीलदार को दिए। उन्होंने जिले में गौठान संचालन, गोबर खरीदी, स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने किए जा रहे कार्यों, सब्जी उत्पादन, नरवा, वन अधिकार पत्र वितरण, हाथी विचरण, धान खरीदी और पटवारियों की मुख्यालय में समय पर उपस्थिति की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें BJP में बदलाव पर CM भूपेश बघेल का तंज, पुरंदेश्वरी ने सच बोला,इसलिए उन्हें छत्तीसगढ़ से हटाया












Click it and Unblock the Notifications