सीएम भूपेश ने साधा मोदी सरकार पर निशाना,कहा- दही-पनीर तक में लगा दिया GST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई के बहाने केंद्र सरकार को आड़े हाथों है।बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार हमेशा इस जुगत में रहती है कि किस तरह आम आदमी की जेब से पैसा निकाले।
रायपुर, 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई के बहाने केंद्र सरकार को आड़े हाथों है। मंगलवार को डॉ। खूबचन्द बघेल जयंती समारोह के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दही और पनीर तक पर जीएसटी लगा दिया है। ये चीजें रोज के उपयोग में लाई जाती हैं। देश में महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि लोगों का जीना दूभर हो चुका है।

सीएम भूपेश भूपेश बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आम जनता की जेब में पैसे डालने का काम कर रही है। वह गौधन न्याय योजना, भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना और राजीव गांधी किसान न्याय योजना । हमारी सरकार आम जनता की जेब में पैसे डालने का काम कर रही है।
Recommended Video
बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार हमेशा इस जुगत में रहती है कि किस तरह आम आदमी की जेब से पैसा निकाले। पेट्रोल ,डीजल और रसोई गैस औरके साथ ही खाद के दाम बढ़ाकर बढ़ा दिए थे, अब पनीर में, दही में और घर में रोज उपयोग में आने सामानों में जीएसटी लगा रही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने हर चीज में जीएसटी लगाकर लोगों का जीना दूभर कर दिया है।
इसके अलावा उन्होंने हरेली से गौमूत्र खरीदी की योजना पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि बहुत से लोग जैविक खेती करना चाहते हैं। वह रासायनिक पेस्टिसाइड का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। इसलिए हम अब गौमूत्र से कीटनाशक दवाई भी बनाएंगे ताकि जैविक खेती को बढ़ावा मिल सके।
यह भी पढ़ें बढ़ने वाला है छत्तीसगढ़ में विधायकों का वेतन, भूपेश कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले !












Click it and Unblock the Notifications