छत्तीसगढ़ के साधराम हत्याकांड की जांच करेगी NIA, सीएम विष्णुदेव साय ने की घोषणा
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कवर्धा के गौसेवक साधराम यादव हत्याकांड के प्रकरण में अब जांच एनआइए को सौंपी जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है। साधराम यादव के परिजनों ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए मामले में विस्तृत जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा की मैराथन बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कवर्धा के लालपुर गांव निवासी साधराम यादव के हत्याकांड मामले में भी विपक्ष ने काफी हंगामा मचाया था, वहीं इसकी जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी। छत्तीसगढ़ में झीरम कांड के बाद यह दूसरा मामला होगा, जिसकी एनआईए करेगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बढ़ी कैंसर उपचार की सुविधा, CM विष्णुदेव ने किया कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन












Click it and Unblock the Notifications