छत्तीसगढ़: कांकेर में बीएसएफ के कैंप पर नक्सली हमला, जवानों की जवाबी फायरिंग

छत्तीसगढ़: कांकेर में बीएसएफ के कैंप पर नक्सली हमला, जवानों ने की जवाबी फायरिंग

बस्तर, 24 अप्रैल: छत्तीसगढ़ में शनिवार को एक बार फिर से नक्सली हमला हुआ है। राज्य के कांकेर जिले में नक्सलियों ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के कैंप पर फायरिंग की है। नक्सलियों की ओर से फायरिंग का जवानों ने भी माकूल जवाब दिया है। दोनों ओर से करीब 20 मिनट फायरिंग हुई, जिसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Naxals initiated firing at a BSF camp in the Kanker district BSF also retaliated IG Bastar Sundarraj

बस्तर के आईजी सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों ने कांकेर जिले में स्थित बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के कैंप पर हमला किया। बीएसएफ कैंप पर गोलीबारी होने पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब फायरिंग 15 से 20 मिनट तक फायरिंग हुई। जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग रुक गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

बीते कुछ दिनों में नक्सलियों ने लगातार घटनाओं को अंजाम दिया है। एक दिन पहले शुक्रवार देर रात को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने जंगल के बीचम एक पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया था। ट्रेन को भांसी और बचेली के बीच पटरी काटकर नक्सलियों ने रोका। पटरी काटे जाने से जिससे कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद उन्होंने ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन में 30 यात्री सवार थे, हालांकि बाद में सभी यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+