छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने की बीजेपी नेता की निर्मम हत्या, परिवार के सामने मार डाला
बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी नेता और उसूर के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की सरेआम निर्ममता से हत्या कर दी।

BJP leader's death in Bijapur: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी नेता और उसूर के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की सरेआम निर्ममता से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने उनको उनके पैतृक गांव में परिवार के सामने ही बेरहमी मार डाला।
जानकारी के मुताबिक नीलकंठ कक्केम की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों के मद्देड एरिया कमेटी ने ली है। इतना ही नहीं लाश के पास से नक्सलियों के पर्चे बरामद हुए हैं। इस पूरे मामले पर बस्तर आईजी ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर टीम रवाना की गई है।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने उस वक्त बेरहमी से हत्या ती, जह वह अपने परिजनों के साथ पैतृक गांव से लौट रहे थे। बीच रास्ते में नक्सलियों ने गाड़ी को रोक लिया और फिर कुल्हाड़ी और चाकू से परिजनों के सामने ताबड़तोड़ वार करते हुए हत्या कर दी। हत्या करने के बाद नक्सली जंगल में भाग गए। वारदात आवापल्ली थाना क्षेत्र की है।
जानिए कौन हैं नीलकंठ कक्केम?
आपको बता दें कि नीलकंठ कक्केम करीब 30 सालों से राजनीति में सक्रिय थे। पिछले 15 सालों से उसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष का काम देख रहे थे। इतना ही नहीं पूर्व जनपद पंचायत सदस्य भी रह चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications