छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने किया हमला, दो जवान घायल, इलाके में सर्चिंग तेज
Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में स्थित जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने एक बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने अचानक सुरक्षा जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
इस हमले के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने जवानों से हथियार भी लूट लिए हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। इस घटना की पुष्टि करते हुए एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि यह हमला नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम द्वारा किया गया था।

घायल जवानों के नाम
घायल जवानों की पहचान करतम देवा और सोढ़ी कन्ना के रूप में की गई है। घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायल जवानों का उपचार जारी है, और डॉक्टर उनकी स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहे हैं।
आमजनों में दहशत
हमले के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद दहशत के प्रभाव में स्थानीय लोग बाजार से भागने लगे। नक्सली हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान बढ़ा कर दिया है। उन्होंने आगे बताया कि हमले की जांच की जा रही है और हमला करने वाले नक्सलियों की पहचान करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications