छत्तीसगढ़ः लापता जवान का मिला शव, नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने लापता छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान की हत्या कर दी। जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के पदेदा गांव के पास सुरक्षा बलों ने आरक्षक मल्लु राम सूर्यवंशी का शव बरामद किया है। बता दें कि जवान सूर्यवंशी पिछले एक सप्ताह से लापता थे।

naxali killed soldier who missing from some days

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूर्यवंशी की हत्या की सूचना के बाद पुलिस दल को घटनास्थल भेजा गया था। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद किया है। जिसमें नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सूर्यवंशी राज्य के बिलासपुर जिले के रहने वाले थे। वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 17वीं बटालियन में तैनात थे। वह सशस्त्र बल की जिस कंपनी में तैनात थे वह कंपनी क्षेत्र में पुलिस शिविर का निर्माण समेत अन्य कार्य करती है। अधिकारियों ने बताया कि सूर्यवंशी पिछले सप्ताह अपने शिविर से लापता हो गए थे। पुलिस दल लगातार उनकी खोज कर रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की खोज में पुलिस दल रवाना किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बीजापुर जिले में लगभग एक माह के अंदर नक्सलियों ने तीन पुलिसकर्मियों, एक वन अधिकारी और चार ग्रामीणों की हत्या की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+