'दो छोटे बच्चे हैं, कैसे पालूंगी...', दंतेवाड़ा नक्सली हमले में जान गंवाने वाले ड्राइवर की पत्नी का दर्द
Naxal attack in Chhattisgarh Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 26 अप्रैल को हुए नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए और एक ड्राइवर घनीराम की भी मौत हो गई है।

Naxal attack in Chhattisgarh Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हुए हैं और गाड़ी के ड्राइवर घनीराम की भी IED ब्लास्ट में जान चली गई है। मृत ड्राइवर घनीराम की पत्नी मंगल दाई ने भूपेश सरकार से सवाल पूछा है कि दो बच्चे हैं, दोनों छोटे हैं, उन्हें कैसे पालूंगी...?
मंगल दाई ने कहा, ''मैंने अपने पति को खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं रहें। मैं अकेले अब अपने बच्चों को कैसे पालूंगी, कैसे उनकी परवरिश कैसे करूंगी।''
रायपुर से लगभग 400 किमी दक्षिण में बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास बुधवार (26 अप्रैल) को माओवादियों ने एक कच्ची सड़क पर एक आईईडी विस्फोट किया और घायल जवानों पर गोलीबारी की, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के कम से कम 10 कर्मियों और उनके ड्राइवर की मौत हो गई।
जिस वक्त दोपहर करीब 1.30 बजे विस्फोट हुआ, काफिले से 200 जवान लौट रहे थे। पुलिस का मानना है कि 50 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। आईईडी इतना शक्तिशाली था कि इसने गांव की सड़क जो 12 फीट चौड़ी थी, वो अब 25 फीट में बदल गई है। वाहन के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
3 अप्रैल 2021 को बीजापुर में घात लगाकर किए गए हमले के बाद बस्तर में यह सबसे बड़ा माओवादी हमला है। 3 अप्रैल 2021 को हुए हुए नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए थे और 30 घायल हुए थे।
दंतेवाड़ा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा है कि डीआरजी कर्मी तलाशी अभियान पर थे, जब माओवादियों ने आईईडी विस्फोट किया। बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि पुलिस को पुरु हिड़मा क्षेत्र में दरभा संभाग से माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी टीम दंतेवाड़ा स्थित अपने मुख्यालय से रवाना हुई थी।
आईजी सुंदरराज ने कहा, "ऑपरेशन के बाद, जवान दंतेवाड़ा लौट रहे थे, जब माओवादियों ने अरनपुर-समेली मार्ग पर उनके वाहन को निशाना बनाया।"












Click it and Unblock the Notifications