Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मतदान से पहले आईईडी ब्लास्ट, नक्सली हमले में BSF का जवान और दो मतदान कर्मी घायल

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान बस्तर संभाग समेत 20 सीटो पर होना है। मतदान के एक दिन पहले नक्सलियों ने कांकेर जिले के छोटेबेटिया थानातंर्गत रेंगावाही में नक्सलियों ने आईडी ब्लॉस्ट किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एक जवान और दो मतदान कर्मी घायल हुए है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नही हो पाई है। बतादे कि रेंगावाही धान खरीदी केंद्र के पास स्थित पुलिया में नक्सलियों ने आईडी ब्लॉस्ट किया है।

Chhattisgarh

जिसमें बीएसएफ का जवान प्रकाश चंद्र के पैर में गम्भीर चोट आई है तो मतदान कर्मी शाम सिंह नेताम और देवन सिंह नेताम को मामूली चोट आई है। घायल जवान और मतदान कर्मी को छोटेबेटिया ले जाया गया है।

इसी तरह नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम सोनपुर मुख्य मार्ग में ग्राम मुरहापदार के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लॉस्ट किया है। आईडी के चपेट में आने से आईटीबीपी 53वीं बटालियन का एक जवान घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुचाया गया है। सर्चिग के दौरान जवानों ने एक जिंदा आईडी बरामद किया है। घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने की है।

गौरतलब हो कि चुनाव से पहले नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है, कुछ दिनों पहले नक्सलियों ने नारायणपुर में ही भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या किए थे, इसके बावजूद लगातार लाल आतंक फैलाने का काम कर रहे है। हॉलाकि विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा बलों की सर्चिंग बड़ा दी गई है ताकि अन्य मतदान दल सुरक्षित वापस आ सके।

संवाद सूत्र - मौसम साहू, कांकेर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+