नंदकुमार साय ने PM मोदी को लिखा पत्र, राष्ट्रपति के हाथों संसद भवन के उद्घाटन की मांग, CM भूपेश ने किया समर्थन

Nandkumar Sai: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कहा कि संसद भवन देश का संवैधानिक भवन है, इसलिए इसका उद्घाटन देश के संवैधानिक प्रमुख के हाथों होना चाहिए।

nandkumar sai

New Parliament House: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने दिख रहे हैं। दरअसल,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की मांग है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नहीं बल्कि राष्ट्रपति को करना चाहिए।

इधर हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है कि संसद भवन देश का संवैधानिक भवन है, इसलिए इसका उद्घाटन देश के संवैधानिक प्रमुख के हाथों होना चाहिए, आप खुद लोकार्पण करने का लोभ बंद करें।


पूर्व भाजपा सांसद और कांग्रेस नेता नंदकुमार साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखी है,जिसका राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समर्थन किया है। सीएम भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया खातों से नंदकुमार साय द्वारा लिखे गए पत्र को सार्वजनिक करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री नंदकुमार जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी को पत्र लिखकर नए संसद भवन का लोकार्पण महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी से करवाने की मांग की है। बात हे अभिमान के, आदिवासी सम्मान के

ज्ञात हो कि इससे पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी संसद भवन के उद्घाटन की मांग राष्ट्रपति से कराने की मांग कर चुके हैं। जिसका समर्थन भूपेश बघेल ने कर चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश ने ट्वीट कर लिखा है कि राहुल गांधी ने बिल्कुल ठीक कहा है,भाजपा आदिवासियों का अपमान करती है, यह जग जाहिर है, विश्व आदिवासी दिवस के दिन इन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा के आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष को हटाया था, फिर बीजेपी के सर्वोच्च आदिवासी नेता नंद कुमार साय जी का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें CG: मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना में ले रहे किसान रूचि, 20 हजार की भूमि वृक्षारोपण के लिए पंजीकृत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+