Mulayam Singh Yadav का निधन ,छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा, लोकतंत्र की नींव ढह गई
समाजवादी नेता और देश के वरिष्ठ राजनेताओ में शुमार मुलायम सिंह यादव ने निधन पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है।
रायपुर, 10 अक्टूबर। समाजवादी नेता और देश के वरिष्ठ राजनेताओ में शुमार मुलायम सिंह यादव ने निधन पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है।

Recommended Video
सीएम भूपेश बघेल ने ट्विट करते हुए लिखा कि समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव 'नेता जी' के निधन का समाचार भारतीय लोकतांत्रिक नींव के एक पत्थर के ढह जाने जैसा है.
यूपी के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की. वे आजीवन सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ खड़े रहे।
ॐ शांति:
सोमवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव निधन हो गया। 3 दफा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रह चुके मुलायम सिंह को देश के बड़े राजनेताओं में शुमार किया जाता था। सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान 82 वर्ष की उम्र के मुलायम सिंह सुबह 8.16 पर अंतिम सांस सांस ली।
यह भी पढ़ें Jagdalpur News: जानिए कौन थे झाड़ा सिरहा, जिनकी प्रतिमा का किया CM भूपेश ने अनावरण












Click it and Unblock the Notifications