राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सीएम भूपेश बघेल ने कहा- यह INDIA की जीत है
Bhupesh Baghel On Rahul Gandhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने को इंडिया की जीत बताया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की तस्वीर ट्वीटर पर लिखा है कि अंधकार चाहे भारी हो और समंदर पार हो,
सदा उजाला विजित हुआ है, अगर सत्य आधार हो। श्री राहुल गांधी जी की सजा पर रोक के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का भारत स्वागत करता है। सत्यमेव जयते। यह INDIA की जीत है।
ज्ञात हो कि मोदी उपनाम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब तक राहुल गांधी की अपील का निपटारा नहीं किया जाता है तब तक उनकी दोषसिद्धि पर रोक रहेगी।सर्वोच्च न्यायालय ने यह सवाल उठाया है कि मोदी उपनाम मामले में राहुल गांधी को अधिकतम सजा क्यों दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि जज 1 वर्ष 11 महीने की सजा देते ,तो राहुल गांधी अयोग्य घोषित नहीं होते। हालाकिं अदालत ने यह माना है कि राहुल गांधी के बयान अपमानजनक और मानहानि के हैं।
यह भी पढ़ें CG NEWS: पोषण बाड़ी योजना ने दिलाया लाभ, महिलाओं को मिला रोजगार












Click it and Unblock the Notifications