Chhattisgarh: मंत्री रामविचार नेताम ने किया कृषि पंचांग 2024 का विमोचन, किसानों के लिए होगा उपयोगी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मंगलवार को रायपुर में बीज निगम कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग - 2024 का विमोचन किया। मंत्री नेताम ने कृषि पंचांग के प्रकाशन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं उनके सहयोगियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कृषि पंचांग में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से किये जा रहे अनुसंधान एवं विस्तार कार्याें के साथ ही नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी और किसानों के लिए केन्द्र, राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जाकारियों का समावेश किया गया है, जो किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि कृषि विश्वविद्यालय राज्य के किसानों के हित में इसी प्रकार निरंतर कार्य करता रहेगा।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम कोइंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग 2024 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा बीते 20 सालों से कृषि पंचांग एवं कृषि दर्शिका का प्रकाशन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न किसानो के लिए उपयोगी जानकारियों का समावेश होता है। उन्होंने जानकारी दी कि कृषि पंचांग में वर्ष के 12 महीनों के कैलेन्डर और पंचांग के साथ-साथ किसानों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं को शामिल किया जाता है।
इस कृषि पंचांग विमोचन समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव जी.के. निर्माम, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा, संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, डॉ. के.एल. नंदेहा, डॉ. ज्योति भट्ट, डॉ. दीप्ति झा, डॉ. जी.पी. आयाम और डॉ. देव प्रकाश पटेल उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन









Click it and Unblock the Notifications