CG: मंत्री रामविचार नेताम ने बताया पीएम मोदी को 'आदिवासियों का भगवान', बिफरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज

Birsa Munda Modi: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद और विष्णुदेव साय सरकार के आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी आदिवासियों के "भगवान" जैसे अवतार लिए हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए जो काम किया है, वैसा कोई नेता कभी नहीं कर सका।
मंत्री रामविचार नेताम ने प्रधानमंत्री मोदी के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जनजातीय समुदाय के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं और आदिवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए जनमन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलायी हैं। नेताम ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी समुदाय के लिए जिस प्रकार से कार्य किया है, वह उनकी गहरी चिंता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
कांग्रेस ने किया पलटवार
वहीं, इस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदी केवल भाजपा के भगवान हो सकते हैं, लेकिन वह आदिवासियों और देश की जनता के भगवान नहीं हो सकते। दीपक बैज ने बीजेपी और प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा आदिवासियों के खिलाफ रही है। उन्होंने कहा, "भा.ज.पा. ने आदिवासियों के खिलाफ कई अपराध किए हैं, जैसे फर्जी एनकाउंटर, जेल भेजने और जल-जंगल-जमीन छीने जाने की घटनाएं।"
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी वर्चुअली जुड़कर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की सराहना कर रहे थे, और आदिवासी समुदाय के लिए उनकी योजनाओं को महत्वपूर्ण बताया।जनजातीय गौरव दिवस* के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए और इस दौरान आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+