बेमेतरा पहुंचे मंत्री मोहम्मद अकबर, परिवहन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को बेमेतरा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ज़िला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया और जिलेवासियों को बधाई दी। लोकार्पण के अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा, कलेक्टर पी.एस.एल्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मंत्री अकबर ने लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है, ताकि लोगों को अधिक बेहतर सुविधा मिले। अकबर ने ड्राइविंग टेस्ट, प्राइवेट फिटनेस सेंटर्स की संख्या बढ़ाने पर भी बल दिया। उन्होंने आमजनो से परिवहन विभाग द्वारा संचालित की जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी साझा की। अकबर ने कहा कि परिवहन विभाग के प्रयासों से नागरिक सुविधाएं बढ़ी है।
मोहम्मद अकबर ने कार्यालय भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करके साफ़-सफ़ाई बनाएं रखनेऔर परिसर में छायादार-फलदार पौधों का रोपण करने के निर्देश दिए। बेमेतरा के परिवहन अधिकारी अरविंद भगत ने बताया कि नया कार्यालय भवन कुल 3.8 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जिसे 1.76 करोड़ रुपये की लागत से बनवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications