Raipur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कांकेर जिले के जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात
CM Bhupesh Kanker: मुख्यमंत्री भूपेश ने कांकेर के जनप्रतिनिधियों से विस्तारपूर्वक चर्चा करके शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन के विषय में जानकारी हासिल की ।

Kanker: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंगलवार शाम यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में कांकेर जिले के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर नगर पंचायत, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों में क्षेत्र की विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री को जनप्रतिनिधियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन के विषय में जानकारी दी।
इस अवसर पर रोहिदास सोरी, संजू लता नेताम, प्यारी सलाम, दिनेश पटेल, कौशल्या सोरी, ललिता सोरी, मुगीराम सिंह, संतराम मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications