शादी में डांस करते समय पड़ा दिल का दौरा, व्यक्ति की मौत, घटना कैमरे में हुई कैद, Video
छत्तीसगढ़ में शादी के दौरान डांस करते हुए अचानक से व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे किया मृत घोषित, पूरी घटना कैमरे में हुई कैद

छत्तीसगढ़ में शादी में डांस करते हुए एक व्यक्ति की डांस फ्लोर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में स्थित डोंगरगढ़ की है।
जानकारी के अनुसार दिलीप रोजकर नाम का व्यक्ति जोकि बिजली विभाग में कार्यरत थे और छत्तीसगढ़ के बलोद जिले का रहने वाले थे। अपनी भतीजी की शादी में डांस करते हुए दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।
यह घटना 4 मई की रात की है, जह दिलीप शादी में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। वह अपनी भतीजी की शादी में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे थे, इसी दौरान उन्हें डांस करते हुए दिल का दौरा पड़ गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है।
घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि पहले दिलीप डांस कर रहे हैं, वह पूरे जोश में डांस कर रहे हैं, उनके साथ स्टेज पर कुछ और लोग भी हैं। लेकिन तभी स्टेज पर वह अचानक से डांस करना रोक देते हैं और कुछ ही सेकेंड के बाद नीचे गिर जाते हैं।
जानकारी के अनुसार दिलीप भिलाई स्टील प्लांट में काम करते थे। उनकी भतीजी का 4 मई को विवाह था। इसी में हिस्सा लेने के लिए वह पहुंचे ते। इस दौरान जब वह दूल्हा-दूल्हन के साथ डांस कर रहे थे तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह नीचे गिर गए।
52 वर्षीय दिलीप को अचानक से सीने में दर्द हुआ, लेकिन जबतक लोग समझ पाते वह गिर गए। अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 5 मई को दिलीप का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शादी के बाद घर में मातम पसर गया है।
दिलीप के बड़े भाई राजेश आंख के डॉक्टर हैं। दिलीपी की दो बेटी और पत्नी हैं। बेटियों के सिर से पिता का साया छिन गया है।
दिलीप को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जाता है, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर देते हैं। इस पूरी घटना के बाद शादी का मौका गम में तब्दील हो गया।












Click it and Unblock the Notifications