छत्तीसगढ़ चुनावी सरगर्मी: 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद कहने पर हत्या', बीजेपी से जुड़े पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा आरोप

Malkit Singh Murder Case: छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मलकीत सिंह हत्याकांड के माता पिता से मुलाकात की। रघुवर दास आज मलकीत के खुर्सीपार पहुंचे। रघुवर दास ने मलकीत के माता-पिता को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया और परिवार को भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है।

इसके साथ ही रघुवर दास ने कहा कि मैं राज्य सरकार से मांग करता हूँ कि इस घटना पर सीबीआई जांच की अनुशंसा करे। ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

Malkit Singh Murder Case

घुवर दास ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने पर यहां किसी की हत्या हो रही है। सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को किस दिशा में लेकर जा रहे हैं। एक होनहार युवक मलकीत सिंह की जिस तरह से निर्मम हत्या की गई। यह घटना दुखदाई है विश्वास नहीं हो रहा छत्तीसगढ़ के हालात इतने खराब हो गए।

रघुवर दास ने कहा कि जांच की मांग पीड़ित परिवार के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करता हूँ कि इस घटना पर सीबीआई जांच की अनुशंसा करे। रघुवर दास में कहा कि पीड़ित परिवार और क्षेत्र की जनता को पुलिस के कार्रवाई पर भरोसा नही है। परिवार का कहना है कि पुलिस प्रशासन मामले में बार बार दबाव बना रही है।

पीड़ित परिवार से भेंट के दौरान पूर्व पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि इस अन्याय और हत्या के खिलाफ परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी पूरा न्याय दिलाने का तक संघर्ष करेगी। हर संभव मदद पार्टी के नेताओं द्वारा किया जा रहा है।

पीड़ित परिवार से भेंट के दौरान दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय समेत भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+