केंद्र सरकार ने'महादेव ऐप' पर लगाया बैन, भूपेश बघेल ने कहा- आखिरकार होश आया गया

Mahadev App Banned: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच महादेव ऐप के मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। इस बीच केंद्र सरकार के महादेव बेटिंग ऐप समेत 22 अवैध सट्टेबाजी वाले ऐप और वेबसाइटों को बैन करने का आदेश लगाया है। महादेव ऐप पर बैन लगाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है।

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आखिरकार केंद्र सरकार को होश आया और उसने 'महादेव ऐप' पर बैन लगाने का फैसला किया। मैं कई महीनों से सवाल पूछ रहा हूं कि सट्टा खिलाने वाले इस ऐप पर केंद्र सरकार बंद क्यों नहीं रही है। मैंने तो यहां तक कहा था कि शायद 28 प्रतिशत जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लग रहा है या फिर भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन हो गया है।

Bhupesh Baghel

इतना ही नहीं, सीएम बघेल ने आगे कहा कि आश्चर्य है कि ईडी महीनों से इस मामले की जांच कर रही है और फिर भी ऐप का संचालन लगातार होता रहा। अब केंद्र सरकार को होश आ ही गया है तो अच्छा है कि इस ऐप के संचालकों को भी दुबई से यथाशीघ्र गिरफ्तार कर भारत लाया जाए।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने ही सबसे पहले उनके खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी किया था। उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस भी रिमांड में लेकर पूछताछ करना चाहेगी, क्योंकि यहां तो सबसे पहले उनके खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले महादेव ऐप से जुड़े सवाल पर सीएम बघेल ने कहा था कि मैं केंद्र से पूछना चाहता हूं कि वे महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा रहे हैं?

इसके निदेशक को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं? जब पैसा (ऐप से संबंधित) यहां पहुंचा तो सीमा शुल्क अधिकारी क्या कर रहे थे? वहीं, एक अन्य कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि पांच साल पहले मुझे षड्यंत्र से फंसाने की कोशिश डॉ. रमन सिंह ने की थी, उसी दिन से प्रदेश में भाजपा के पतन की शुरुआत हुई थी।

अब ED के माध्यम से मेरे खिलाफ केंद्र सरकार षड्यंत्र कर रही है, उनके भी पतन की शुरुआत हो चुकी है। आप षड़यंत्रपूर्वक किसी को बदनाम करने की कोशिश करेंगे तो आपका पतन निश्चित है। छत्तीसगढ़िया लोग सीधे जरूर होते हैं, लेकिन न्यायप्रिय भी होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+