Balrampur News: 02 अप्रैल को होगा किसान सम्मेलन का आयोजन, कलेक्टर विजय दयाराम ने लिया तैयारियों का जायजा
Chhattisgarh News: बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम महाराजगंज में 02 अप्रैल 2023 को किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

वहीं किसान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर विजय दयाराम के. कार्यक्रम स्थल महराजगंज पहुँचे थे, जहाँ उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि 02 अप्रैल 2023 को बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम महाराजगंज में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. पहुंचे थे। जहां उन्होंने किसान सम्मेलन के लिए तैयार किये जा रहे मंच का अवलोकन करते हुए कार्यक्रम स्थल की समतलीकरण तथा साफ-सफाई करने को कहा।
कलेक्टर ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी स्टॉल लगाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के लिए बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा तथा पार्किंग व यातायात व्यवस्था की जानकारी लेते हुए समुचित व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्मेलन स्थल से पार्किंग की दूरी ज्यादा ना हो यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से सम्मेलन स्थल में स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलरामपुर श्री भरत कौशिक, जिला स्तरीय अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications