CG News: 13 दिनों तक बंद रहेगी केशकाल घाट की सड़क, वाहनों की आवाजाही पर होगी रोक, वैकल्पिक रूट निर्धारित

Chhattisgarh News: बस्तर की लाइफलाइन माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर केशकाल घाट पर आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान होते चले जा रहे हैं। आलम ये है कि हर दूसरे या तीसरे दिन यहां जाम के हालात बन जाते हैं।

ऐसे में जगदलपुर से रायपुर की तरफ जाने वाली गाड़ियां खासी प्रभावित होती हैं। जाम के हालात ऐसे हैं कि बीते 6 महीनों में करीब 100 से ज्यादा बार केशकाल घाट पर जाम लग चुका है।

Chhattisgarh News

दरअसल केशकाल घाट पर जर्जर सड़क लोगों की परेशानी का सबसे बड़ा कारण बनी हुई हैं। हर 6 से 8 महीने के अंतराल में सड़क की मरम्मत की जाती है, लेकिन फिर हालात जस के तस हो जाते हैं।

इसी बीच फिर से 13 दिनों के लिए केशकाल घाट पर आवाजाही को बंद करने के बाद फिर से सड़क की मरम्मत शुरू की जा रही है। केशकाल घाट पर सड़क की मरम्मत के चलते 18 से 30 नवंबर तक इस सड़क से आवाजाही बंद रहेगी, वहीं गाड़ियों के आवागमन के लिए डाइवर्टेड रूट भी तय किया गया है।

साल में दो से तीन बार होने वाली मरम्मत में जहां लाखों रूपए का खर्च प्रशासन कर रहा है, वहीं इसे लेकर कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला जा सका है। बस्तर की लाइफलाइन में आए दिन जाम के चलते 12 से 24 घंटों तक गाड़ियों की आवाजाही बंद रहती है। घाट के सभी मोड़ों पर पूरी तरह से जर्जर हो चुकी सड़क पर भारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाती हैं, जिससे घंटों तक गाड़ियों के पहिए थम जाते हैं।

आए दिन घाट में होने वाले हादसों के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर भारी वाहनों के ओवरटेक करने के चलते भी हादसे होने से जाम के हालात बन जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर 50 किमी की दूरी पर कांकेर से बेड़मा सेक्शन में 4 किमी सड़क की मरम्मत की जानी है। मरम्मत के साथ ही सड़क पर पैचवर्क किया जाना है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण मरम्मत व पैचवर्क प्रभावित हो सकता है।

ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही के लिए रूट डाइवर्ट किया गया है। इसके लिए एमआर कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम का ठेका दिया गया है। पूर्व में 4 से 15 नवंबर के बीच इस काम को किया जाना था, लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण काम टल गया। अब 18 से 30 नवंबर के बीच काम पूरा किया जाना है।

एसडीएम शंकरलाल सिंह ने बताया कि केशकाल घाट में सड़क के जर्जर हो जाने के कारण घंटों तक जाम की स्थिति बन जाती है। इसे देखते हुए लगातार प्रशासन द्वारा निर्माण तेजी से करने की कार्रवाई भी की जाती रही है। वहीं अब जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू करवाया जा रहा है। इसके लिए 18 से 30 नवंबर तक सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानिए, ये इस रूट से होगी भारी वाहनों की आवाजाही

- जगदलपुर से रायपुर की तरफ जाने वाली गाड़ियां केशकाल से विश्रामपुरी होते हुए बोराई से नगरी के रास्ते धमतरी भेजा जाएगा
- रायपुर से जगदलपुर की तरफ आने वाली गाड़ियां दुधावा से विश्रामपुरी के रास्ते केशकाल पहुंचेंगी।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+