KBC: सीएम भूपेश बघेल को वीडियो में नहीं पहचान पाई एमपी की महिला
रायपुर। कौन बनेगा करोड़पति टीवी कार्यक्रम में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़ा सवाल पूछा गया है। यह सवाल मध्यप्रदेश की महिला प्रतिभागी सपना से पूछा गया था। कार्यक्रम के होस्ट सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने टीवी स्क्रीन पर सीएम बघेल को मीडिया से बात करते हुए वीडियो स्क्रीन पर दिखाया और चार विकल्प देते हुए पूछा कि इस क्लिप में नजर आ रहे राजनेता किस राजनीतिक पार्टी के सदस्य हैं।

नहीं दे पाई जवाब
विकल्प में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दिया गया था। हालांकि महिला प्रतिभागी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं और लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए दूसरे प्रश्न का चयन किया।

अमिताभ बच्चन ने जनता को बताया सही जवाब
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने इस सवाल का सही जवाब जनता को देते हुए कहा कि ये भूपेश बघेल हैं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हैं। सवाल का जवाब बताते हुए उन्होंने महिला प्रतिभागी सपना से कहा कि उन्हें ऐसी उम्मीद थी कि वे अपने पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पहचान लेंगी।

इससे पहले भी भूपेश बघेल से जुड़ा सवाल पूछा गया
बता दें कि केबीसी के एक खास एपीसोड में 20 सितंबर को रोमा नाम की प्रतिभागी से भी अमिताभ बच्चन ने सवाल किया था कि राजनीति में आने से पहले इनमें से कौन से मुख्यमंत्री अपने पिता के साथ जादूगरी का काम करते थे।












Click it and Unblock the Notifications