Kawardha Collector का मोटर साइकिल दौरा, सुदूर वनांचल के आदिवासियों ने पहली बार देखा कलेक्टर

छत्तीसगढ़ में कवर्धा कलेक्टर जनमेजय महोबे इन दिनों एक्शन मोड़ पर हैं। कलेक्टर जहां धान खरीदी को लेकर बहुत सख्त नजर आ रहें हैं। वहीं आज उन्होने बैगा आदिवासियों के अधूरे पीएम आवासों का निरीक्षण किया। कलेक्टर इस दौरान बोड़ला ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्र एवं जिले के अंतिम गांव तक मोटर साइकिल से ही पहुंच गए। इसके साथ ही पैसा लेकर पीएम आवासों को अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदारों पर अपराध दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।

kawardha

जिले के अंतिम गांव तक नहीं पहुंचा था कोई कलेक्टर
कबीरधाम कलेक्टर जनमेजय महोबे आज अधिकारियों के साथ बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर एवं दुर्गम पहाड़ियों के ऊपर बसे वनांचल क्षेत्र के ग्राम दलदली एवं केसमर्दा में पहुंचकर विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति-आदिवासियों के बीच पहुंचे। जिले के अंतिम गांव तक पहुंचने केलिए कलेक्टर को पहाड़ी रास्तों के इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान कलेक्टर महोबे जिले के अंतिम गांव केसमर्दा के पहुंच विहिन आश्रित ग्राम रब्दा में मोटर साईकिल से पहुंचे।

PM AWAS

जनजाति परिवारों के अधूरे आवासों का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने केसमर्दा पहुंचकर बैगा आदिवासियों के अधूरे पड़े आवास का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने मूलभूत आवश्यकताओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आवास, पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों के प्रगति का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर आवास को अतिशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिए। उन्होंने बैगा आदिवासियों के आवास पूर्ण नहीं करने वाले संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें,, PM Awas Yojana Kawardha: बैगा आदिवासी परिवारों का सपना होगा पूरा, अधूरे मकानों के लिए 5 करोड़ स्वीकृत

जल जीवन मिशन के तहत घर घर पहुंचेगा पेयजल
कलेक्टर महोबे ने इस क्षेत्र में जल-जीवन मिशन योजनांतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें योजनांतर्गत बैगा आदिवासियो के प्रत्येक घर मे नल लगवाने के निर्देश दिए। केसमर्दा के आश्रित ग्राम सेमसाटा मे लोगों के लौहयुक्त जल की समस्या का निराकरण एवं मोटर के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत केसमर्दा के आश्रित ग्राम बांकि में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र की सहायिका अनुपस्थित पाई गई, साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र में गंदगी और पौष्टिक भोजन नहीं होने के स्थिति में परियोजना अधिकारी एवं पर्ववेक्षक के विरुध्द कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कच्ची सड़क बनाकर निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के दिये निर्देश
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत केसमर्दा के आश्रित ग्राम रब्दा में मनरेगा योजनांतर्गत कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पहुंच विहिन ग्रामों में मिट्टी सड़क निर्माण के लिए निर्देश दिए। जिससे निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ट्रैक्टर व अन्य वाहन का आवागमन हो सकेगी। उन्होंने क्रेडा विभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत केसमर्दा के अधूरे पड़े सोलर को हाई मास्क को पूर्ण करने का निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+