Kanker News: चारामा का गौठान बना मिसाल, बनाई जा रही है गुणवत्तापूर्ण वर्मी कम्पोस्ट खाद

Chhattisgarh News: चारामा के इस गौठान में अधिक मात्रा में गोबर खरीदी होने के कारण वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए टंकी में गोबर भरने के बाद भी गोबर शेष बच जाता था,जिसके निवारण के लिए अस्थाई रूप से एक बड़ा टांका बनाया गया।

kanker gauthan

Kanker Gauthan: उत्तर बस्तर के कांकेर शहर के गौठानों में अधिक मात्रा में गोबर की आवक से वर्मी कम्पोस्ट बनाने में होने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए चारामा गौठान में किये गये उपाय जिले के अन्य शहरी गौठानों के लिए उदाहरण बन सकता है। इस गौठान में शेष बचे हुए 1040 क्विंटल गोबर को छोटे-छोटे वर्मी टंकियों में भरकर वर्मी कम्पोस्ट बनाने की दिक्कतों को देखते हुए अस्थाई रूप से एक बड़ा टांका बनाया गया, जिसमें 1040 क्विंटल गोबर और 440 क्विंटल अन्य कचरा को डालकर वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है, जो लगभग बनकर तैयार हो चुका है तथा वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता भी अच्छी है।

कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने गुरुवार को चारामा विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा नगर पंचायत चारामा द्वारा महानदी के किनारे संचालित गौठान का भी अवलोकन किया गया। गौठान में गोबर की अधिक आवक के कारण वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए टंकियों में भरने के बाद भी गोबर बच रहा था, जिसके कारण गोबर खरीदी की तुलना में कम मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट तैयार हो रहा था, इस समस्या से निपटने के लिए गौठान अस्थाई रूप से अस्थाई रूप से (65x33x2.5) 05 हजार 362 टांका तैयार किया गया, जिसमें 1040 क्विंटल गोबर और 440 क्विंटल अन्य कचरा, जिसमें तेन्दूपत्ता, सब्जी मंडी के सड़े-गले सब्जी, पैरा इत्यादि को मिलाकर टांका में भरा गया तथा कुछ दिनों बाद केंचुआ डालकर वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है। केंचुआ डालने के बाद टांके में बेसन का घोल एवं दही भी डाला गया है, जिसके परिणाम स्वरूप गौठान में उच्च क्वालिटी का वर्मी कम्पोस्ट तैयार हो रहा है। गौठान में इस समय 270 क्विंटल (900 बोरी) वर्मी कम्पोस्ट तैयार हो चुका है, इसके अलावा लगभग 750 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन होने की संभावना है।

चारामा के एसडीएम राकेश गोलछा, जनपद सीईओ जी.एस. बढ़ई और नगर पंचायत चारामा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी दादू सिंह पाल ने बताया कि गौठान में अधिक मात्रा में गोबर खरीदी होने के कारण वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए टंकी में गोबर भरने के बाद भी गोबर शेष बच जाता था, जिसके कारण वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन गोबर खरीदी की तुलना में कम हो रहा था, जिसके निवारण के लिए अस्थाई रूप से एक बड़ा टांका बनाया गया। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों सहित गौठान के नोडल अधिकारी एवं कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों को बधाई दी। नगरपालिका अधिकारी श्री पाल ने बताया कि चारामा के गौठान में अब तक 10 हजार 225 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, जिसमें 822 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट एवं 01 हजार 54 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट का निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पास, पत्रकारों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जताया आभार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+