जशपुरः 12वीं की छात्रा से दोस्त के सामने 9 लोगों ने किया गैंगरेप

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 9 लोगों ने 12वीं की छात्रा से उसके दोस्त के सामने गैंगरेप किया। छात्रा अपने दोस्त के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव की छात्रा ऑनलाइन क्लास में दिए गए असाइनमेंट को जमा करने के लिए मंगलवार को स्कूल गई थी। वहां से दोपहर को करीब तीन बजे अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर घर लौट रही थी।

Jashpur misdeed with class 12th girl student

इस दौरान घूमने के लिए दोनों पतरपाली के छिंदबहरी जंगल में चले गए। वहां बैठकर बात ही कर रहे थे कि 9 लोग वहां पहुंच गए। आरोपितों ने दोनों से मारपीट की फिर छात्रा से गैंगरेप किया और फरार हो गए। आरोपित जाते वक्त दोनों से फोन छीन लिया। फिर उनके चले जाने के बाद छात्रा किसी तरह दोस्त के साथ अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन शाम को 6 बजे थाना पहुंचे और FIR दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान एक आरोपित भाग निकला। दोनों नाबालिगों की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपित को पकड़ लिया। हालांकि अभी भी पुलिस की पकड़ से 6 आरोपित फरार हैं। पुलिस का कहना है कि 5 आरोपितों ने रेप किया है जबकि 4 आरोपित उनका साथ दे रहे थे। सारा मामला सभी आरोपितों के पकड़े जाने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+