छत्तीसगढ़ में जेल ब्रेक की दूसरी घटना, जशपुर जेल से फरार हुए कैदियों पर दर्ज हैं संगीन अपराध

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो विचाराधीन कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए है। पुलिस कैदियों की जांच में जुटी है। इन दोनों कैदियों पर संगीन अपराध दर्ज हैं।इसी तरह बालोद जिले में 26 नवंबर को दो कैदी जिला जेल से फरार हो गए थे

jashpur jail

छत्तीसगड़ के जशपुर में जेल से 2 कैदी फरार हो गए है। कैदियों ने जेल की दीवार फांदकर फरार हुए हैं। पुलिस अधिकारी भागे हुए कैदियों की तलाश में जुटे है। इस घटना की जानकारी उस वक्त आग की तरह फैल गई जब सुबह सुबह 7 बजे अचानक जेल का सायरन बजना शुरू हो गया फिर पुलिस हरकत में आई। फिलहाल 15 दिनों के भीतर प्रदेश में जेल से भागने की यह दूसरी घटना सामने आई है।

jail kaidi jashpur

फरार हुए दोनों कैदियों पर दर्ज हैं संगीन अपराध
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भागने वाले कैदियों में ग्राम सोगड़ा,चौकी मनोरा 376 पॉक्सो एक्ट का आरोपी कपिल भगत पिता रामसेवक राम, और दूसरा ग्राम- सर्करा, थाना तुमला 302 का आरोपी ललित राम पिता बंधा राम, उम्र -23 वर्ष जेल से सुबह फरार हुए है। दोनों आरोपियों पर संगीन अपराध दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक दोनो विचाराधीन कैदी हैं। कोतवाली थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। कैदी भागने की सूचना मिली है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम बनाया गया है।

यह भी पढ़ें,, Balod जेल की दीवार फांदकर फरार हुए दो कैदी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जांच के लिए बनी टीम

15 दिनों में दूसरी बड़ी घटना, बालोद जिले में कैदी हुए थे फरार
इसी तरह बालोद जिले में 26 नवंबर को दो कैदी जिला जेल से फरार हो गए थे। इन आरोपियों ने भी जेल के अंदर हो रहे निर्माण कार्य की पीढ़ी को दीवाल बांधने के लिए इस्तेमाल किया था। जिसके बाद 28 नवंबर को दोनों कैदियों को पुलिस ने पकड़ा इन कैदियों पर अपहरण और हत्या जैसे मामले दर्ज थे। इस मामले में जेल अधीक्षक दुर्ग एस एस तिग्गा ने जांच के बाद जेल प्रहरी मोहित मंडावी को निलंबित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+