नवजात बच्चे को लेकर थाना पहुंची नाबालिग फिर बताई प्रेमी की करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने पहले नाबालिग को शादी का झांसी दिया फिर जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता ने युवक के खिलाफ थाना में शिकायत की। पूरा मामला जिले के नवागढ़ थाना इलाके का है।

पिछले 4 साल से बना रहा था शारीरिक संबंध

पिछले 4 साल से बना रहा था शारीरिक संबंध

पुलिस के मुताबिक युवक का अपने ही गांव की 17 वर्षीय लड़की से प्रेम संबंध था। थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि किशोरी की मां नहीं है। वह अपने पिता के साथ रहती है। जब बच्ची का पिता घर पर नहीं होते तो युवक किशोरी से मिलने पहुंच जाता था। युवक ने युवती के साथ जबरदस्ती की और शादी करने का वादा किया। किशोरी के मुताबिक साल 2016 से उसके साथ युवक दुष्कर्म कर रहा था।

नाबालिग हुई गर्भवती

नाबालिग हुई गर्भवती

लड़की और युवक दोनों ही अलग-अलग जाति के थे। शादी में हो रही मुश्किल को देखते हुए युवक ने किशोरी से अपना रिश्ता खत्म कर किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। वहीं नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो चुकी थी। पिता को समझाकर वह घर पर कुछ दिन रही और हाल ही में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसने पुलिस से मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी पारूल माथुर ने मामले को गंभीरता से लिया और मामले में युवक की गिरफ्तारी हुई।

बदमाशों ने निर्ममता से मौत के घाट उतारा

बदमाशों ने निर्ममता से मौत के घाट उतारा

वहीं राजनांदगांव जिले में सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया। जब तक युवक की मौत नहीं हो गई, टंगिये और पत्थर से उसके चेहरे पर हमला करते रहे। इस दौरान उसके साथी पर भी हमला किया गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

5 से 6 बदमाशों ने किया हमला

5 से 6 बदमाशों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक, कंचन बाघ क्षेत्र में पानी की टंकी के पास देर रात करीब 11 बजे युवक की हत्या कर दी। युवक की पहचान स्टेशन पारा निवासी परवेज खान (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात को 5-6 बदमाशों ने हमला किया है। इस दौरान टंगिये और पत्थर से चेहरे पर कई वार किए गए। इसके चलते उसकी शिनाख्त होने में भी परेशानी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+