जांजगीरः रिश्तेदार की नौकरानी और उसके पति के साथ मिलकर युवक ने की पत्नी की हत्या, रची लूट की झूठी कहानी

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के पतौरी थाना क्षेत्र में हाल ही में महिला की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में मृतक महिला के पति और उसके दोस्त व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पति ने लूट और हत्या की झूठी कहानी गढ़ कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने महिला दीप्ति सोनी की हत्या के मामले में महिला के पति देवेंद्र, प्रदीप सोनी और उसकी पत्नी शालू को गिरफ्तार किया है। आरोपित पति का कहना है कि दीप्ति के अवैध संबंध थे। इसके चलते उसने दीप्ति की हत्या की है। पत्नी को मारने के लिए देवेंद्र ने तीन दिन पहले ही साजिश रच ली थी।

janjgir man did murder of his wife with help of maid and her husband

पुलिस ने बताया कि बीते 14 जून को पति देवेंद्र बैंक के काम का झांसा देकर पत्नी दीप्ति को कोरबा जिला ले गया था। इस दौरान रात को करीब साढ़े दस बजे बलौदा जिले के रास्ते होते हुए बिलासपुर लौट रहा था। इस दौरान प्लान के तहत खिसोरा गांव के पास फॉरेस्ट बैरियर पर टॉयलेट के बहाने गाड़ी रोक दी। वहां पहले से ही आरोपित प्रदीप सोनी और शालू खड़े थे। देवेंद्र और शालू ने दीप्ति को गाड़ी के अंदर ही पकड़ लिया। इसके बाद प्रदीप ने रस्सी से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद तीनों ने लूट की वारदात दिखाने के लिए कार में तोड़फोड़ भी की। लूट के दौरान प्रदीप और शालू को देवेंद्र ने 40 हजार रुपए, लैपटॉप और दो मोबाइल पकड़ा कर बाइक से वापस भेज दिया। फिर पुलिस को सूचना देकर लूट और हत्या की कहानी सुना दी। पुलिस ने प्रदीप सोनी से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और शालू से कथित रूप से लूटे गए लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं।

दीप्ति की हत्या के लिए देवेंद्र ने अपने एक रिश्तेदार के घर खाना बनाने वाली शालू से मदद मांगी। शालू का पति प्रदीप चौकीदारी का काम करता है और उसे मिर्गी के दौरे आते हैं। देवेंद्र ने शालू को डेढ़ लाख रुपए का लालच दिया। इस पर शालू ने अपने पति प्रदीप को भी इस वारदात में शामिल करने के लिए मना लिया। घटना के बाद भी लौटते समय प्रदीप को मिर्गी का दौरा पड़ा था। जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। मृतक दंपती की 7 साल की एक बेटी भी है। दीप्ति के परिजनों ने भी देवेंद्र पर हत्या करने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+