कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान, छत्तीसगढ़ में BJP के पास ध्रुवीकरण के अलावा और कोई मुद्दा नहीं
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण पर खूब खूब चर्चा हो रही है। बुधवार को राजधानी रायपुर में राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और एआईसीसी के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव है।यह राष्ट्रीय चुनाव नहीं है, ये लोकसभा के लिये नहीं है। यह चुनाव छत्तीसगढ़ से संबंधित मुद्दों पर लड़ा जायेगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने आगे कहा कि विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह , उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आये, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भी आए थे। उनके भाषणों में केवल ध्रुवीकरण ही एक मुद्दा था। उनके चुनावी भाषणों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को एक मेमोरेंडम पेश किया है। हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है, मैं चीफ इलेक्शन कमिश्नर से मिलने खुद गया था। उन्होंने नोटिस असम के मुख्यमंत्री को दिया है जो कवर्धा में उनका भाषण था। हालांकि गृहमंत्री के बारे में अब तक कोई कार्यवाही नहीं की, पर हम उम्मीद करते है कि गृह मंत्री के भाषण पर उनको जो कार्यवाही करनी है, वो करेंगे।
जयराम रमेश ने कहा कि ध्रुवीकरण के अलावा भाजपा के पास और कोई मुद्दा नहीं है। चुनाव के कुछ ही दिन बाकी है, उसके लिये प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, अलग-अलग मुख्यमंत्री आयेंगे केवल इसी भावना से आयेंगे की कैसे ध्रुवीकरण का प्रोत्साहन कर सकें। हम इसका मुकाबला करेंगे हम डरते नहीं है। ये जो चुनावी टक्कर है। एक तरफ एक राज्य सरकार है, जिसकी 5 साल की उपलब्धियां है और दूसरी तरफ एक राजनीतिक पार्टी जो मुद्दाहीन पार्टी है, जो केवल ध्रुवीकरण पर विश्वास रखती है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस आज, CM भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications