छत्तीसगढ़ः बेटी घर से हुई लापता तो युवक ने पड़ोसी विधवा महिला को काट डाला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के परपा थाना क्षेत्र में शक के कारण बीते मंगलवार की रात को युवक ने पड़ोसी विधवा महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। युवक की बेटी 5 दिन से लापता है। वहीं महिला का बेटा भी गायब है। हत्यारोपित युवक को शक है कि महिला का बेटा उसकी बेटी को भगाकर ले गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक फरार हो गया।

Jagdalpur man did murder of widow woman

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खासपारा, केशलूर गांव निवासी 40 वर्षीय सोनू सिंह यादव की बेटी पिछले 5-6 दिन से गायब है। सोनू सिंह को इस बात का शक था कि गांव में ही रहने वाली 50 वर्षीय सोनी बाई बघेल का बेटा उसे भगाकर ले गया है। बताया जा रहा है कि जिस दिन से सोनू सिंह की बेटी गायब है, उसी दिन से सोनी बाई का बेटा भी लापता है।

मंगलवार की रात को सोनी बाई के घर गुस्से में सोनू पहुंच गया। वहीं बेटी के साथ सो रही सोनी बाई शोर सुनकर जगीं और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान सोनू ने सोनी बाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सोन सिंह फरार हो गया।

वहीं रायपुर के कांग्रेस भवन की बाउंड्री दीवार में कार टकरा गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह हादसा रविवार की देर रात का था। सोमवार को इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही कार ने सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की बाउंड्री को टक्कर मार दी।

टक्कर के चलते वहां रखे गए फूड स्टॉल बर्बाद हो गए। हादसा देर रात का था। इसके चलते वहां कोई मौजूद नहीं था। मामले में कार को जब्त कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+