सलमान के बड़े फैन हैं ओम अग्रहरि, बनना चाहते हैं म्यूजिक डायरेक्टर, Exclusive Interview

बेंगलुरु, 01 सितंबर'कोई उसे सुरों का जादूगर कहता है तो कोई इंटरनेट सनसनी' जी हां, हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के बैंकुठपुरनिवासी 12 साल के गायक ओम अग्रहरि की, जिनकी उम्र तो काफी कम है लेकिन उनकी गायिकी के आगे बड़े से बड़े लोग भी नतमस्तक हो जाते हैं। Youtube से संगीत सीखकर सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले ओम ने वनइंडिया से Exclusive बातचीत की और अपने सपनों के बारे में दिल खोलकर बताया।

सलमान के बड़े फैन हैं ओम अग्रहरि, बनना चाहते हैं म्यूजिक डायरेक्टर, Exclusive Interview

मम्मी-पापा के लाडले ओम की बातें उन्हीं की ही तरह काफी प्यारी हैं। उन्होंने कहा कि संगीत का कोई बैकग्राउंड उनके घर में नहीं है लेकिन उनकी मां दीपिका गुप्ता को संगीत का शौक है,जो उन्हें संगीत की शिक्षा भी देती हैं और कभी-कभी उनके लाइव वीडियो में उनके साथ नजर भी आती हैं। उनके पिता शीतल अग्रहरि ने बताया कि मात्र 6 साल की उम्र से ओम गाना गा रहा है। इस बारे में जब ओम से पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि 'हां ये सच है और मेरा पहला गाना नीले-नीले अंबर पर था', जिसे उन्होंने गाकर भी सुनाया।

यहां देखें: सुरों के जादूगर ओम अग्रहरि का Exclusive Interview

बड़े होकर ओम एक मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 'वो सलमान खान को काफी पसंद करते हैं। उन्हें एक्शन फिल्में देखना पसंद है और भविष्य में वो सलमान खान के लिए गाना भी चाहते हैं।' कक्षा 7 में पढ़ने वाले ओम एक भरे-पूरे परिवार में रहते हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के अपने सभी प्रशंसकों को शुक्रिया बोलते हुए कहा कि 'आप सभी के प्यार और आशीष के लिए धन्यवाद, आगे भी आप यूं ही हमें अपना प्यार और दुलार देते रहें।'

सलमान के बड़े फैन हैं ओम अग्रहरि, Exclusive Interview

मालूम हो कि ओम अग्रहरि के फेसबुक पर इस वक्त 451,877 लोग फॉलोअर्स हैं। वो उड़िया, बंगाली समेत कई भाषाओं में गाने गाते हैं। सबसे खास बात ये है कि ओम को हिंदी और अंग्रेजी छोड़कर और कोई भाषा नहीं आती है, बावजूद इसके वो मल्टीलैंग्वेज में गाने बखूबी गाते हैं। उन्होंने हाल ही में बंगाली में एक गीत भी गाया है, जो कि काफी लोकप्रिय हो गया है और इसी वजह से लोग उन्हें 'Magic Boy' के नाम से संबोधित करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+