BJP बोली- आदतन झूठ बोल रहे हैं भूपेश बघेल, CG के पूर्व सीएम ने उठाये थे कोरोना वैक्सीन पर सवाल
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव के लिए तैयार वैक्सीन पर सवाल उठाया है, तो भाजपा ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है। रविवार को भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने खुद स्वीकार किया है कि वैक्सीन से खून का थक्का जमने की शिकायतें मिली है, लेकिन मोदी सरकार ने बिना ट्रायल के कोरोना की वैक्सीन देश की जनता को लगा दिया है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि अब इलेक्टोरल बांड से सामने आया है कि इन्होंने चंदे के लिए जनता के प्राणों का भी सौदा कर दिया, बिना पूरी प्रक्रिया के वैक्सीन लगाने दी , तो और ये लोग गौमांस बेचने वालों से भी चंदा लेते हैं। इस ट्वीट का भाजपा के सोशल मीडिया हेंडल से जवाब दिया गया है।

बघेल के ट्वीट पर पलटवार करते हुए भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा है कि, हमारे वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत कर वैक्सीन बनाई और स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीनेशन में अपनी जान की बाज़ी लगाकर जो लाखों जिंदगियां बचाई है। उन जिंदगियों में हम और आप भी एक हैं। या तो आपको इस पूरी प्रक्रिया और खबर की जानकारी नहीं है या आप आदतन झुठ बोल रहे हैं और गोहत्या की बात तो ना ही करें।
हमारे वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत कर वैक्सीन बनाई और स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीनेशन में अपनी जान की बाज़ी लगाकर जो लाखों ज़िंदगियाँ बचाई है, उन जिंदगियों में हम और आप भी एक हैं। या तो आपको इस पूरी प्रक्रिया और खबर की जानकारी नहीं है या आप आदतन झुठ बोल रहे हैं।औ
राहुल की सभा में गाय के मरने का किया जिक्र क्योंकि....जनता नहीं भूली है वो दिन जब अवैध बुचड़खानों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बीच सड़क पर गौमाता को काट दिया था। आपके नाकारा शहजादे के स्वागत में आयोजित सभा के जूठन खाने से गौमाता मर गई थी। कांग्रेस सरकार के माथे Pink Revolution के नाम पर देश भर में गोहत्या को बढ़ावा देने का पाप है। झूठा कहीं का।
ज्ञात हो कि इन दिनों कोरोना वैक्सीन बनाने वाली अस्ट्राजेनेका बेहद चर्चा में है। कंपनी ने एक रिपोर्ट में यह माना है कि वैक्सीन के दुर्लभ साइडइफेक्ट हो सकते हैं। इसी कंपनी ने कोविशील्ड वैक्सीन भी तैयार की है। जबसे यह खबर सामने आई, लोगों में भी का माहौल है। वहीं इस संबंध में कई अफवाहें भी उड़ रही हैं। हालांकि भारतीय वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स बेहद कम मामलों में ही होते हैं, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, कानून सबके लिए बराबर हैं,चाहे कोई पूर्व CM,या आम आदमी












Click it and Unblock the Notifications